फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब गांव में अवैध खुर्दे बंद कराओ

Tue, 10 Nov 2015 12:32 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने सोमवार दोपहर बाद पिल्लूखेड़ा थाना का दौरा किया। इस दौरान एसएसपी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी एक बैठक की।

बैठक में एसएसपी ने लोगों से पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के सभी गांव के बारे में जानकारी ली। बैठक में मौजूद लोगों ने एसएसपी के समक्ष क्षेत्र में बढ़ रही नशा खोरी के बारे में अवगत कराते हुए गांवों से अवैध खुर्दे हटवाने की मांग की।

इस दौरान कालवा गांव में लगभग डेढ़ माह पहले हुए दोहरे हत्या कांड के पीड़ित परिवार के लोग भी एसएसपी से मिले। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसएसपी से सुरक्षा प्रदान करने और बचे हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी ने क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी काफी बढ़ रही है। युवा वर्ग नशे की लत की गिरफ्त में फंस रहा है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे अवैध खुर्दों को बंद करवाया जाए।

एसएसपी ने पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी को तुरंत अवैध खुर्दों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस मौके पर उनके साथ सफीदों के डीएसपी हरेंद्र कुमार, पिल्लूखेड़ा के थाना प्रभारी मनदीप भी मौजूद रहे।

कालवा में हुए दोहरे हत्याकांड के परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार
कालवा गांव में लगभग डेढ़ माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक राजू व संदीप की पत्नी, बच्चों व मां ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी लेकिन अब उनकी सुरक्षा हटा ली गई है।
विज्ञापन


 उसके परिवार को अभी भी जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की मां को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि उसकी मां भी इस साजिश में शामिल है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें