फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योग में विजेता प्राचार्य को दिया सम्मान

विज्ञापन
24जेएनडी22-प्राचार्य श्याम देव आर्य को सम्मानित करते हुए ग्राम पंचायत। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : नगर पंचायत में सभासदों व सुपरवाइजरों के बीच हो रही वार्ता।
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव के राजकीय स्कूल के प्राचार्य श्याम देव आर्य को योग प्रतियोगिता में विजय हासिल करने पर ग्राम पंचायत ने सम्मानित किया। इसको लेकर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में महंत योगी संजीव नाथ ने शिरकत की। योगी संजीव नाथ ने कहा कि प्राचार्य श्याम देव ने योग में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीत जुलाना खंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ में किया गया था। इस मौके पर मा. जयसिंह, अमीर सिंह, देवेंद्र चौहान, रश्मि, आशीष कुमार, रमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें