फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए पुलिस की गिरफ्त हनीट्रैप मामले में आरोपी महिलाएं। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना में हनीट्रैप के जरिए 6 लाख रुपये की उगाही करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीआईए स्टाफ नरवाना, थाना गढ़ी और चौकी धमतान साहिब की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़ी गई आरोपियों में सोनिया निवासी कुचराना, संगीता निवासी दशमेश कॉलोनी, यमुनानगर और सीमा निवासी कंसोपुर कॉलोनी, यमुनानगर शामिल हैं। तीनों पर ब्लैकमेलिंग और रकम वसूलने का आरोप है। पुलिस ने नकदी भी बरामद की है और मामले की गहन जांच जारी है।
सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि धमतान साहिब निवासी मलकियत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुचराना की एक महिला उनके भतीजे नरेश की डेयरी पर काम करती थी। उसने नरेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने और बाद में समझौते के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला ने अपनी सहयोगियों के साथ मिलकर राजीनामे के बदले 6 लाख रुपये की मांग की थी। इनमें से करीब 2.50 लाख रुपये पहले ही वसूले जा चुके थे।
डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता को 3 लाख रुपये दिए जिनके नोटों के सीरियल नंबर पहले ही दर्ज कर लिए गए थे। आरोपित महिलाओं ने शेष रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को जमींदारा ढाबा के पास बुलाया।
जैसे ही महिलाओं ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये लिए पुलिस टीम ने तीनों महिलाओं को नकदी सहित पकड़ लिया। थाना गढ़ी में आरोपित महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पहले हुई उगाही के मामलों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें