फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी, पारदर्शिता और गोपनीयता सफलता के स्तंभ : डॉ. पूनम

Fri, 13 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी07: हिंदू कन्या महाविद्यालय में एक्सपर्ट सेशन के दौरान मौजूद प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के कानूनी साक्षरता सेल और आईआईसी ने वीरवार को लीगल फॉर्मेलिटीज फॉर स्टार्टअप और लीगल एंड एथिकल स्टेप्स विषय पर एक्सपर्ट सेशन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की जबकि मंच संचालन संयोजिका आरती सैनी और सह-संयोजिका डॉ. पिंकी ने किया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में कुमारी स्नेहा ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए आवश्यक कानूनी बारीकियों जैसे कंपनी रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, टैक्सेशन और बौद्धिक संपदा संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने डेटा प्रोटेक्शन और एम्प्लॉयमेंट लॉ के पालन को व्यवसाय की नींव बताया। दूसरे सत्र में डॉ. पूनम भारद्वाज ने कहा कि किसी भी कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और गोपनीयता सफलता के अनिवार्य स्तंभ हैं।
उन्होंने छात्राओं को कानून के दायरे में रहकर निष्पक्षता से कार्य करने की सलाह दी। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कीर्ति बंसल, डॉ. पूनम भारद्वाज, आरती सैनी, कुमारी और सुरभि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें