फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: अचानक नरवाना सदर थाना पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज, खामियां मिली, एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड

Sun, 14 May 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

औचक निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री को पुलिस स्टेशन में कई तरह की खामियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
नरवाना थाना पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला से हिसार की तरफ जाते समय जींद के नरवाना सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इसमें अलग-अलग खामियों पर एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि आम जनता की कई शिकायतें लंबित थी वहीं थाने में कई अव्यवस्थाएं भी मिली थी। 
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने हिसार जाते समय नरवाना सदर थाना के आगे गाड़ी रोकने को कहा और थाने के अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने एसएचओ बलवान सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुंडू, रामनिवास मुंशी कांस्टेबल रमन और कम्प्यूटर ऑपरेटर कुलदीप सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें