फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में मनाई होली

Tue, 03 Mar 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी26:होली मनाते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता मोर ने विद्यार्थियों को होली के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें ईर्ष्या, द्वेष व अहंकार जैसे विकारों को त्यागकर प्रेम, क्षमा और सद्भाव अपनाने की प्रेरणा देता है।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों के प्रयोग और जल संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें