फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में दिखा तेज रफ्तार का कहर: सफीदों-असंध बाईपास पर हादसा, दुकान में घुसी कार, दो युवक गंभीर घायल

Fri, 06 Dec 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)

सार

जींद हादसे के समय घायल युवक पानीपत जिले के गांव आटा के निवासी हैं। वे सफीदों में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। हादसे के वक्त उनकी कार जैसे ही असंध रोड से बाईपास की ओर मुड़ी, अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के सफीदों-असंध बाईपास टी-प्वाइंट पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार और दुकान दोनों को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शादी समारोह में आ रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय घायल युवक पानीपत जिले के गांव आटा के निवासी हैं। वे सफीदों में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। हादसे के वक्त उनकी कार जैसे ही असंध रोड से बाईपास की ओर मुड़ी, अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई।

टक्कर से दुकान और कार क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से गिर गया और कार चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


दोस्तों ने बचाई जान
घटना के वक्त पीछे-पीछे आ रही उनके दोस्तों की कार रुकी। उन्होंने तुरंत घायल युवकों को बाहर निकाला और सफीदों के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पानीपत रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें