15जेएनडी19-बाबा गैबी साहब मंदिर में पूजा अर्चना करते पंजाब-हरियाणा के न्यायधीश राजेश भारद्वाज।
जींद, नरवाना। बाबा गैबी साहब के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेश भारद्वाज और उनकी पत्नी पूनम भारद्वाज पहुंचे। इस दौरान सेशन जज वाईएस राठौर, उनकी पत्नी दिव्या राठौर, नरवाना कोर्ट के न्यायाधीश विशाल, रीडर मीनू, सचिव मीनू, विनोद कुमार, मनदीप सिंह मौजूद रहे। बाबा गैबी साहब मंदिर के मुख्य महंत अजय गिरी महाराज सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने कहा कि इस स्थल से उनका लगाव है। वे इस स्थल के नवनिर्माण व सुंदरीकरण को देखकर प्रसन्न हुए। महंत अजय गिरी ने मान पट्ट पहनाकर सभी न्यायाधीश व अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर एडवोकेट आदित्य शर्मा, भारत भूषण गर्ग, सतीश पहलवान, अचल मित्तल, धर्मवीर गोयल, नवीन, तिलक सचदेवा, सुखदेव, सुभाष, कुलदीप, सतीश सैनी, एडवोकेट हिमांशु मौजूद रहे।