फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Sat, 16 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर किलाजफरगढ़ और पौली गांव के बीच ट्रैक के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी जेब से जाखल से दिल्ली का टिकट मिला है। जीआरपी ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जीआरपी को शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली कि किलाजफरगढ़ और पौली के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे लगभग 33 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसकी जेब से रेलवे का टिकट मिला और 70 रुपये नकदी मिली। अंदेशा है कि वह फरक्का एक्सप्रेस में जाखल से सवार हुआ था और वह किलाजफरगढ़ और पौली के बीच गिर गया होगा। मृतक काला पायजामा और नीली कमीज पहने हुए है। इंस्पेक्टर भगवानदास ने बताया कि मृतक की पहचान में पुलिस लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें