जींद। आसमान से सूर्य आग उगल रहे हैं और धरती पर मानव, जीव-जंतु व्याकुल नजर आ रहे हैं। भीषण पड़ रह गर्मी की वजह से बाजार और सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं। हालात कर्फ्यू जैसे हो गए हैं। उलटी, दस्त तथा सिर चकराने के मामले भी बढ़ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया। मौसम में आर्द्रता 15 प्रतिशत व हवा की गति 19 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। तापमान में और इजाफा होगा। चिकित्सकों ने लोगों से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और 44 डिग्री पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान स्थित रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के साथ ही 29 डिग्री पर पहुंच गया। अगले सप्ताह तक पारा 47 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया था। बढ़े तापमान ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। दिन निकलने के साथ सूर्य आग उगलने शुरू कर देता है।
उलटी, दस्त तथा सिर चकराने के मामले बढ़े
तापमान बढ़ने से सामान्य अस्पताल में हर तीसरा मरीज उल्टी, दस्त, सिर चकराने, पेट दर्द के चलते इलाज के लिए पहुंच रहा है। सामान्य अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि तापमान ज्यादा होने के चलते स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को चाहिए कि वे धूप में घर से बाहर निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का इस्तेमाल करें। अपने आपको हाईड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। अल्कोहल और कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें।
तापमान में होगा इजाफा : डॉ. राजेश
मौसम विज्ञानी डॉ. राजेश ने बताया कि गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। तापमान में और ज्यादा इजाफा होगा। अगले चार-पांच दिन आसमान साफ रहेगा। इन दिनों तापमान 44.46 डिग्री सेल्सियस जाने से समूचे हरियाणा में हीट वेव की स्थिति बनेगी। कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46.47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यह है पिछले पांच दिनों का तापमान
तिथि
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
18 मई
44 डिग्री
29 डिग्री
17 मई
44 डिग्री
28 डिग्री
16 मई 42 डिग्री
28 डिग्री
15 मई 42 डिग्री
26 डिग्री
14 मई
40 डिग्री
26 डिग्री
18जेएनडी16 : तपती दोपहर में कुल्फी खाकर कलेजे को ठंडा करने की कोशिश करते युवा। संवाद