फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टैंकर की एकाएक लगाई ब्रेक, पीछे से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Sun, 19 May 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी20: जुलाना के पास नेशनल हाइवे 152 डी पर दुघर्टनाग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नेशनल हाईवे 152डी पर आगे चल रहे टैंकर के चालक के एकाएक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जुलाना पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हीरानगर गांव निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा कुलवंत के साथ ट्रक पर परिचालक का काम करता है। दोनों मुंबई से ट्रक में सामना लादकर हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे 152डी पर जुलाना के पास पहुंचे तो आग चल रहे टैंकर के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दी। उनका ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें टकरा गया। हादसे में उनके चाचा कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनके चाचा को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जुलाना थाना पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

18जेएनडी20: जुलाना के पास नेशनल हाइवे 152 डी पर दुघर्टनाग्रस्त ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें