08जेएनडी22-सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली को ज्ञापन देते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचारी
जींद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी 25 अक्तूबर से सभी ऑनलाइन एंट्री करने के कार्य बंद करेंगे। इसके अलावा छह नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर बुधवार को सिविल सर्जन डाॅ. सुमन कोहली को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया।
इस दौरान सचिव गुरनाम सिंह, वित सचिव अमरजीत व ब्लाक प्रधान मंजू रानी ने बताया कि बार अनुरोध के बावजूद अधिकारियों द्वारा संसाधन उपलब्ध करवाए बिना कर्मचारियों को अपने निजी मोबाइल से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट को आनलाइन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। निजी मोबाइल फोन से कार्य न करने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्यवाही की धमकी भी दे रहे है, जिससे कर्मचारियों मे भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि यदि कर्मचारियों के साथ जबरदस्ती बंद करने, एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत महिला एमपीएचडब्लू. को नियमित कर्मचारी की भाति 4200 ग्रेड पे देने, नए नोरम के नाम पर राज्य के शहरी क्षेत्रो मे बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के समाप्त किये पदों को बहाल किया जाए।