जींद। सीएचसी कंडेला में हुई बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में प्रवर चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया। ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि कर्मचारी 25 अक्तूबर से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्ट और अन्य किसी भी प्रकार की ऑनलाइन इंट्री करने के कार्य बंद करेंगे।
इसके बाद छह नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख धरना और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकार को गुमराह करके कर्मचारियों को अनावयश्क परेशान करने पर तुले हुए है। बार-बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के बावजूद भी कुछ अधिकारियों द्वारा इंटरनेट युक्त लैपटाप उपलब्ध करवाने की बजाय कर्मचारियों को स्वास्थ्य कार्यक्रम की रिर्पोट के लिए अपने निजि मोबाईल पर ऐप डाउनलोड करने पर बाध्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर संतोष देवी, पिंकी रानी, जगदीप सिंह, देवीराम, संजय कुमार, वीरेंद्र दलाल, राजेश कुमार, सौरभ, विजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, कमलदीप, मुकेश कुमार तथा स्वास्थ्य निरीक्षक कुलबीर चहल मौजूद रहे। संवाद