जींद। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ढांडा खेड़ी गांव में मलेरिया आौर मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। बुखार पीड़ितों की रक्त स्लाइड जांच को भेजी गई। साथ ही कूलर, टंकियों और अन्य जमा पानी में लार्वा की तलाश की गई।
सुपरवाइजर राजेश कुमार ने मलेरिया नियंत्रण में आमजन का सहयोग जरूरी बताया। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर जांच व बचाव के उपाय बता रही हैं। स्वास्थ्य कर्मी सुशील शर्मा ने बताया कि मलेरिया के लक्षण बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द, उल्टी और थकान हैं। लोगों से घरों में पानी जमा न होने देने और कूलर का पानी बदलने की अपील की। उन्होंने मच्छरदानी उपयोग करने और बुखार होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी। अभियान में जयवीर सिंह, पवन श्योकंद और कविता शामिल रहे।