फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 में से महज चार मिले ड्यूटी पर

Sat, 24 Oct 2015 10:57 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


अपने विभाग पर ही फोकस रखने की बात कहने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के लाख प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को पीएचसी अलेवा में देखने को मिला। सीएचसी कालवा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश भोला ने जब यहां औचक निरीक्षण किया तो, 16 में से महज चार कर्मचारी ही ड्यूटी पर मिले। अब इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


औचक निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. राजेश भोला के अनुसार उन्हें लगातार कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में यहां औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान अलेवा पीएचसी सहित उसके अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह नौ बजे अलेवा पीएचसी में पहुंची, यहां 16 में से महज चार कर्मचारी ही मिले, जिसमें एक डिलीवरी हट की स्टाफ नर्स भी शामिल है। वहीं हाजिरी रजिस्टर में दो लोगों के खाने तो दो दिन से खाली है। इससे साफ है कि दो कर्मचारी शुक्रवार को भी नहीं आए हैं। कुछ लोगों की छुट्टी की एप्लीकेश मिली हैं, लेकिन इनमें छुट्टी स्वीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर जगह हालात एक जैसे
चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश भोला के अनुसार उन्होंने शुक्रवार से अभियान चलाया है। इस दौरान रजाना कलां पीएचसी का 50 प्रतिशत स्टाफ नदारद मिला। भूराण में एक कर्मचारी, गांगोली में एक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला। वहीं ढाठरथ, दालमवाला और दिल्लूवाला गांवों में स्टाफ पूरा मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें