फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर-घर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी21: डॉ. सुशील गर्ग एसएमओ उचाना जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
उचाना। स्वास्थ्य विभाग 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न बूथ स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। 14 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 100 बूथ बनाए गए है तो घर-घर दवा पिलाने के लिए 154 टीमें बनाई गई। नागरिक अस्पताल एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है। 28 जून को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को कवर करेंगी। डॉ. गर्ग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें