फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 780 घरों में दी दस्तक

Wed, 05 Jun 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी04: दिल्लूवाला गांव में रक्त पटिटकाएं बनाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। डेंगू तथा मलेरिया के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने दिल्लूवाला, मांडी खुर्द गांव में दस्तक दी। इस दौरान टीमों ने 780 घरों में जाकर 63 लोगों के खून के नमूने लिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि हौदी, कूलर, फ्रिज की ट्रे, टायर, गमला, पक्षियों के पीने के पानी के रखे गए बर्तन, छत पर पड़े नारियल के खोल, प्लास्टिक की बोतल आदि की जांच की गई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मलेरिया का शिकार हो जाता है उसे कंपकपी के साथ तेज बुखार, पसीना आकर उतरना, उल्टी, सिर दर्द होता है। उन्होंने कहा कि मलेरिया के बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर सुभाष गोयत, कुलदीप सिंह, विनोद, संजय, कृष्ण रेढू व एएनएम नवीन ढांडा, ज्योति, मंजू, प्रोमिला, रीनू, रीना मौजूद रहीं।

04जेएनडी04: दिल्लूवाला गांव में रक्त पटिटकाएं बनाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें