जींद। उचाना वृद्ध आश्रम में काम की तलाश में पहुंची महिला के साथ आश्रम के प्रधान के अश्लील हरकत करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे कामकाज की तलाश थी। किसी व्यक्ति से उसका संपर्क हुआ तो उसने उसे उचाना के वृद्ध आश्रम चलाने वाले गांव खटकड़ निवासी नरेंद्र से बातचीत करवाई। बाद में उसने आरोपी को काम के लिए फोन किया तो उसने उसे उचाना आश्रम बुलाया। जब वह वहां पर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िक की शिकायत पर आश्रम के प्रधान नरेद्र के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।