फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजकां नेता पर दिन-दिहाड़े हमला

Tue, 09 Sep 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार दोपहर पुराने बस स्टैंड के निकट स्थित महात्मा गांधी चौक पर दिन-दिहाड़े 10-12 अज्ञात युवकों ने हजकां नेता रामप्यारा वाल्मीकि पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। युवकों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। हमले की सूचना शहर पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर हजकां नेता रामप्यारा वाल्मीकि प्रेम नगर में अपने परिचित से मिलकर शहर की तरफ आ रहे थे। उनकी गाड़ी जब पुराने बस स्टैंड पर गांधी चौक पर पहुंची तो 10-12 अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सभी युवक अपना मुुंह कपड़े से ढके हुए थे।

अज्ञात युवकाें ने गाड़ी के आगे-पीछे के शीशे तोड़ डाले। मामला भांप कर चालक ने गाड़ी को शहर की ओर भगा लिया। रामप्यारा वाल्मीकि ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें ऐसा लगता है कि यह सब साजिश के तहत हुआ है। रामप्यारा वाल्मीकि ने थाना शहर मेें शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें