22जेएनडी16-नरवाना रोड पर होटल संचालक की सद्बुद्धि के लिए हवन करते हुए लोग। स्रोत कॉलोनीवासी
जींद। नरवाना रोड पर स्थित एक होटल में अनैतिक कार्य को रुकवाने के लिए लोगों का धरना 365वें दिन भी जारी रहा और होटल संचालक की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। ओमपति, मंजू, खुजान चहल, पिरथी मोर, सत्यवान प्रजापत, विनोद सैनी, अरुण सैनी, बादल, सुरेंद्र पांचाल व प्रेम ने कहा कि नरवाना रोड पर कथित होटल में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां होटल संचालक स्कूल व कॉलेजों के युवक-युवतियों को गलत कार्य के लिए कमरा किराए पर देकर मोटी रकम वसूलते हैं। इस कारण वह चिंता की स्थिति में है क्योंकि इसका उनके बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। इस विषय के लिए वह आसपास के लोग पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद