24जेएनडी27: नागरिक अस्पताल में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए अस्पताल के कर्मचारी। संव
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से हवन कर देश व प्रदेश में शांति, सौहार्द की कामना की गई। कार्यक्रम में अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन में आहुति दी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
स्वामी पूर्णानंद महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा के प्रतिनिधि के रूप में उनके बेटे रूद्राक्ष मिड्ढा पहुंचे।
उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से सामाजिक और धार्मिक भावना से किए जा रहे इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि फाल्गुन माह की अष्टमी को स्वामी पूर्णानंद महाराज के निर्वाण दिवस पर यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम, डॉ. राजेश भोला, डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. मंजू सिंगला, डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, डॉ. बृजेंद्र घनघस, डॉ. अजय चालिया, आरएमओ डॉ. मनजीत, डॉ. राघव मौजूद रहे।
24जेएनडी27: नागरिक अस्पताल में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए अस्पताल के कर्मचारी। संव