फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुख, समृद्धि के लिए ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ हवन

Mon, 26 Jan 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी13: ब्राह्मण धर्मशाला में हवन के दौरान मतदान करने की शपथ दिलाते हुए शिक्षाविद रामचंद्र
विज्ञापन
जींद। ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हवन और भजन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविद् रामचंद्र अत्री ने यज्ञ की वेदी पर आहुति डालने के साथ नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने संदेश दिया कि जिस प्रकार हवन सामग्री अग्नि के माध्यम से वातावरण में सुगंध और शुद्धता फैलाती है उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक द्वारा किया गया मतदान देश के लोकतांत्रिक वातावरण को स्वच्छ और सशक्त बनाता है। मुख्य यजमान के रूप में प्रमुख समाजसेवी पं.कृष्ण कापड़ो और उनकी धर्मपत्नी वेदवती देवी ने हवन में पूर्ण आहुति डाली।
कार्यक्रम संयोजक रामप्रसाद ने इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लगातार चलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर धर्मशाला प्रधान रघुवीर शर्मा,पं. देशराज, सत प्रकाश एसडीओ, गार्गी, शीशपाल शास्त्री, हरिकेश शास्त्री, मुनिदेव, कृष्ण एसडीओ, दिनेश कैशियर, डॉ. सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें