फोटो 17जेएनडी02-पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित हवन। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर के आर्य समाज मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन किया। उन्होंने हवन में आहुति डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि के तौर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा पहुंचे। उन्होंने हवन में आहुति डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और उनके जन्मदिन पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संवाद