03जेएनडी25-हैंडबॉल मिनी चैंपियनशिप की विजेता खिलाड़ी आयोजकों के साथ। स्रोत कोच
जींद। राष्ट्रीय हैंडबॉल मिनी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। इस टीम में दो दनौदा, नरवाना और जींद से एक-एक खिलाड़ी शामिल हुई थी। विजेता खिलाड़ियों का जींद पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
हैंडबॉल कोच राजेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय हैंडबॉल मिनी चैंपियनशिप 25 से 29 सितंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद में हुई थी। इसमें हरियाणा की टीम समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया था। हरियाणा की टीम में चार खिलाड़ी जींद की थी जिनमें बीबीपुर गांव की खिलाड़ी आयशा भी शामिल थी। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर हरियाणा की टीम को सिल्वर मेडल दिलवाया।