फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते चार मैच

Sun, 25 Jun 2023 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अमृतसर में हो रही 27 वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की टीम लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस चैंपियनशिप में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन ने अब तक पांच मैच खेले हैं जिसमें हरियाणा ने चार मैच जीते हैं और एक मैच ड्रा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम कैप्टन रितु की अगुवाई में लगातार शानदार प्रदर्शन कर अंक तालिका में शीर्ष पर है और उनका सेमीफाइनल में अगला मुकाबला ओडिसा से होगा। इस चैंपियनशिप में मैनेजर आनंद ईशो ने बताया कि हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के नेतृत्व में टीम का चयन कर इस 27वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रदर्शन करने उतरी है और जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। बताया कि अब तक इस चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने पांच मैच खेले हैं जिनमें पहले मैच में हरियाणा ने रेलवे की टीम को 2-1 से हराया और इसी प्रकार मणिपुर की टीम को 2-0, महाराष्ट्र की टीम को 4-0 से तथा हिमाचल की टीम को 1-0 हराया। बंगाल के साथ हुआ मैच 1-1 से ड्रा रहा। हरियाणा की टीम अब सेमीफाइनल मे अगले मुकाबले में ओडिसा से खेलेगी। इस मौके पर उनके साथ फिजियो डॉ. चांदनी, हेड कोच मीरा, कोआर्डिनेटर ओम तंवर, असिस्टेंट मैनेजर बंटी भाटिया भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें