फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेलो इंडिया में हरियाणा वूमेन कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोला गांव के किसान की बेटी पूजा लाठर ने डिफेंडर की निभाई भूमिकागांव पहुंचने पर किया जाएगा जोरदार स्वागत संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना। तमिलनाडु में 19 जनवरी से शुरू हुई खेलो इंडिया में सोमवार को हरियाणा की टीम ने तमिलनाडु को सात अंकों से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। नेहरु युवा केंद्र वालंटियर मोनू लाठर करसोला ने बताया की खेलो इंडिया का शुभारंभ तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रतियोगिता में करसोला गांव की बेटी पूजा लाठर ने डिफेंडर खिलाडी के तौर पर खेल रही थीं। पूजा ने पूरी प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। पूजा के पिता सतीश एक किसान है। हरियाणा की टीम ने फाइनल में मेजबान तमिलनाडु की टीम को सात अंको से हराया और स्वर्ण पदक जीता। पूजा लाठर के ताऊ सतबीर लाठर ने कहा कि उन्हे अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने बताया की पूजा का शुरु से ही खेलो में ध्यान रहा है। पूजा इससे पहले भी नैशनल खेल चुकी है। हाल ही में मोर माजरा गुरुकुल में खेलों के साथ साथ पढाई कर रही है। गांव में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मोनू लाठर ने कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नही हैं। बेटियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। अन्य लड़कियों को पूजा से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें