फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराक्रम दिवस के तौर पर मनाई नेताजी की जयंती

Tue, 23 Jan 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों । आहलुवालिया भवन में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया गया। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। नेताजी के पराक्रम को सम्म्मान देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था। विजयपाल सिंह ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण का अभूतपूर्व सपना नेताजी की कार्यशैली में विद्यमान था। उनका मानना था कि आजादी भीख मांगने से नहीं मिल सकती। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उन्होंने वास्तविक आजादी को प्राप्त करने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की। विजयपाल सिंह ने कहा कि देश के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक में 23 जनवरी 1897 में हुआ था। नेताजी ने 1920 में इंग्लैंड में सिविल सर्विस एग्जाम पास किया था। यह और बात है कि देश की आजादी के लिए उन्होंने पद त्याग कर आंदोलन में कूदने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें