फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय अंडर-17 कबड्डी में हरियाणा की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
21जेएनडी12-राष्ट्रीय अंडर-17 कबड्डी में हरियाणा की लडक़े, लड़कियों की विजेता टीम। स्रोत टीम
विज्ञापन
उचाना। मध्य प्रदेश में आयोजित हुई 68वीं लड़के, लड़कियों की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में टीम हरियाणा चैंपियन बनीं। 16 से 20 नवंबर तक प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के गाडरवारा में आयोजित हुई। टीम के साथ कोच के तौर पर गए डीपीई सतीश खटकड़ ने बताया कि लड़कों की टीम हरियाणा ने फाइनल में राजस्थान को 48-29 स्कोर पर 19 अंकों से हराया तो लड़कियों ने तमिलनाडु को कांटे के मुकाबले के मैच में एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदयप्रपात ने किया। वहीं, समापन समारोह पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने शिरकत की। डीपीई ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मैचों में लड़कों की टीम हरियाणा ने चंडीगढ़, सीबीएसई और नवोदय विद्यालय को हराया। प्री-क्वार्टर में हिमाचल, क्वार्टर फाइनल में गुजरात एवं सेमीफाइनल में कर्नाटक को 15 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों की टीम हरियाणा ने क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश, सेमीफाइनल में पंजाब को 25 अंकों से हराकर के फाइनल में जगह बनाई।
लड़कियों की टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम को एक अंक से हराकर जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसिंधु का खिलाड़ी सचिन खटकड़ लडक़ों की टीम हरियाणा का कप्तान था तो लड़कियों की टीम की कमान करसिंधु स्कूल की खिलाड़ी समिति के हाथ थी। इस मौके पर प्राध्यापक रविंद्र पूनिया, पीटीआई प्रेम दबलैन, शेरा कबड्डी कोच, सुदेश, स्नेहा एवं देवेंद्र डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें