फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट टूर्नामेंट : खेड़ा खेमावती की अंडर-14 टीम ने स्वर्ण जीता

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी02-गांव में ​खिलाड़ियों का विजयी जुलूस निकालते हुए ग्रामीण और स्कूल स्टाफ। स्रोत स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खेमावती की छात्राओं ने कैथल में आयोजित 59वें हरियाणा स्कूल स्टेट टूर्नामेंट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की अंडर-14 सॉफ्टबॉल गर्ल्स टीम ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-17 टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। खेड़ा खेमावती की खिलाड़ियों ने मुकाबलों में शानदार खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए दोनों आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन किया। इसको लेकर स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों का गांव में विजयी जुलूस निकाला गया।
प्रधानाचार्य जसवीर लाठर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पीजीटी रोबिन सिंह और डीपी अनिल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की थी। विद्यालय लौटने पर स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्यों और ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ता नरेश कुमार, डॉ. बलजीत सिंह, रामसिंह, प्रधान पवन कुमार और शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें