जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 19 जनवरी को होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुरुद्वारा कमेटी के वार्ड 24 के निर्वाचन अधिकारी एवं नगर आयुक्त गुलजार मलिक, जींद के एसडीएम सत्यवान मान, जिला परिषद के सीईओ अनिल कुमार दून, सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, सफीदों के तहसीलदार विकास कुमार, चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।
एडीसी विवेक आर्य ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए 19 जनवरी को सुबह आठ से सायं पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा। संबंधित अधिकारी चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 22 व 24 के लिए इस जिले के कुछ गांवों को शामिल किया गया है, जिनमेंं चुनाव करवाए जाने हैं। वार्ड-22 के लिए चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने को लेकर नरवाना के एसडीएम दलजीत सिंह को एआरओ नियुक्त किया गया है। वार्ड नंबर-22 के लिए नौ से 13 नंबर तक पांच बूथ बनाए गए हैं और वार्ड नंबर 24 के लिए 11 बूथ स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नगरपरिषद नरवाना में बनाए गए बूथ नंबर-9 में नरवाना शहर, गुरथली, हथो सैंथली, दनौदा खुर्द और बेलरखा गांव के सिख समुदाय के मतदाताओं द्वारा वोट डाले जाएंगे। इसी प्रकार गढ़ी गांव के राजकीय मिडल स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर-10 में गढ़ी, रेवर, ढिंडोली, हंसडेहर, पदार्थ खेड़ा तथा धनौरी गांवों के सिख समुदाय के पात्र व्यक्ति वोट डालेंगे। रसीदां गांव में बनाए गए बूथ-11 के लिए रसीदां, धमतान साहिब, ढाबी टेकसिंह, लोन, हरनामपुरा, कालवन और जुलहेड़ा गांव के पात्र मतदाता मतदान करेंगे। बूथ-12 के लिए गांव पिपलथा के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पिपलथा गांव के एक से 700 नंबर के सिख मतदाता वोट डालेंगे। इसी प्रकार पिपलथा के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में बूथ-13 के मतदाताओं के लिए मतदान करवाया जाएगा। पिपलथा गांव के 701 से लेकर 1012 नंबर तक के और दातासिंह वाला गांव के सिख समुदाय के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।
बॉक्स
वार्ड-24 के लिए बनाए गए 11 मतदान केंद्र
एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि वार्ड-24 के लिए 11 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। जींद के हैप्पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र स्थापित करवाया गया है, इस मतदान केंद्र में जींद शहर, किनाना, असरफगढ, पिंडारा, रामगढ, कालता, खटकड़ और घोघड़ियां गांव के सिख समुदाय के वोटर अपना मतदान कर सकेंगे। राजकीय सीनियर सेकंडरी सफीदों में बनाए गए बूथ में सफीदों शहर, ऐंचरा, कुरड़, सिवाना माल, टोडीखेड़ी और टीटोखेड़ी गांव के सिख समुदाय के वोटर अपना वोट डालेंगे। छापर गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल में बनाए गए मतदान केद्र में छापर, रामपुरा और जयपुर गांव के, राजकीय उच्च विद्यालय निम्नाबाद में बनाए गए दायें ओर बूथ में निम्नाबाद गांव के सिख समुदाय के वोटर अपना मतदान करेंगे। गांव धर्मगढ़, बड़ौद, बसीनी तथा अंटा गांव के सिख मतदाताओं के लिए धर्मगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बूथ स्थापित करवाया गया है। रोहड गांव के मतदाताओं के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल में, मलिकपुर गांव के मतदाताओं के लिए राजकीय उच्च विद्यालय मलिकपुर में, बहादुरपुर व खरकड़ा गांव के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बहादुरपुर मेें, गांव ढाठरथ, मोहम्मद खेड़ा व खरकगादिया के सिख मतदाताओं के लिए ढाठरथ गांव के राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय दुड़ाना में गांव दुड़ाना, बिघाना, पेगां, खेड़ी बुलां के सिख समुदाय के मतदाता मतदान कर करेंगे।