फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा रोडवेज स्टाफ मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की बैठक 21 को

Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज स्टाफ मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल को चालक प्रशिक्षण केंद्र पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान बलराज देशवाल करेंगे।
विज्ञापन

बलराज देशवाल ने बताया कि परिवहन विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मचारियों की पिछले काफी समय से मांगें लंबित हैं। इसमें लिपिकीय वर्ग की पदोन्नति, स्टाफिंग पॉलिसी लागू करना, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती करना, उपअधीक्षक का पद सृजित करना, आंकड़ा सहायक व अधीक्षक के रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरना, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नत करना, सातवें वेतन आयोग की त्रुटियों को दूर करना, लिपिकीय वर्ग वेतन विसंगति को दूर करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें