फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिट एंड रन संशोधन कानून के विरोध में उतरा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, आज काला दिवस मनाएंगे

Mon, 01 Jan 2024 01:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हिट एंड रन संशोधन कानून के विरोध में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ उतर आया है। कहना है कि 26 दिसंबर को सरकार ने जो कानून लागू किया उससे चालक वर्ग को नुकसान होगा। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता कर कानून का विरोध जताते संगठन के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आजाद गिल, राज्य महासचिव जगदीप लाठर व राज्य उप प्रधान संदीप रंगा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 26 दिसंबर को लोकसभा में हिट एंड रन संशोधन कानून बिल पास किया गया। बिल का रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ चालक हित में विरोध करती है। इसके लागू होने से देश और प्रदेश भर का चालक वर्ग बर्बाद हो जाएगा। कहा कि इसके विरोध में चालक एक जनवरी को काले दिवस के रूप में मनाएंगे और काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।

विज्ञापन


गिल ने कहा कि इस बिल में प्रावधान है कि अगर कहीं पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो बड़े वाहन चालक को घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करता तो 10 साल की सजा व पांच लाख रुपये का जुर्माना होगा।

पूरे देश के चालक इस बिल का विरोध कर रहे है। अगर चालक मानवता के तौर पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करता है तो आक्रोशित भीड़ चालक की हत्या का प्रयास करेगी। इसके कारण चालकों को भी जान का खतरा रहेगा।
विज्ञापन


अगर चालक अपनी जान बचा कर भागने का प्रयास करता है तो इस कानून के प्रावधान के तहत उसको दस साल की सजा व पांच लाख रुपये जुर्माना देना होगा, जो कि गलत फैसला है। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ इसका विरोध कर इसको वापस लेने की मांग करता है। उनकी मांग नहीं मानी गई तो देश भर के चालक कोई भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें