फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने अपने मंत्री को क्लीन चिट देने के लिए गठित की एसआईटी : डॉ. सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला कोच की शिकायत पर खेल मंत्री के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाए। खेल मंत्री की शिकायत पर एसआईटी गठित की गई है। घटना चंडीगढ़ की है तो एसआईटी चंडीगढ़ पुलिस को महिला कोच की शिकायत पर गठित करनी चाहिए थी। जांच पूरी होने तक खेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। ये बातें आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने पीडब्लयूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस किसी भी दबाव में न आकर निष्पक्ष जांच करें। उन्होंने हरियाणा सरकार से कहा कि खेल मंत्री को तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाए। कहा कि न हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा कर पा रही है। न युवाओं को रोजगार दे पा रही है। न किसानों की सुनवाई हो रही है। इस अवसर पर लक्ष्य गर्ग, जिला प्रधान लाभ सिंह सिदू, जिला प्रवक्ता डॉ. गणेश कौशिक, जिला संगठन मंत्री राजरूप छातर मौजूद रहे।
उधर, जनवादी महिला समिति ने हरियाणा के खेल मंत्री पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच करने और खेल मंत्री को हटाने की मांग की। जनवादी महिला समिति की जिला सचिव कविता व जिला प्रधान नूतन प्रकाश ने कहा कि उक्त घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। एक तरफ हरियाणा की लड़कियां खेलों में पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं दूसरी तरफ इस तरह की यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें