फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा ने महाराष्ट्र को 13 अंकों से हराया

विज्ञापन
12जेएनडी17:कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। तीन दिवसीय नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। कबड्डी में रोचक मुकाबले हुए। लड़कों में हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला हुआ। मैच में हरियाणा की टीम 13 अंकों के बड़े अंतर से विजयी रही।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर का मुकाबला गुजरात के साथ हुआ। गुजरात ने मैच 11 अंक से जीत लिया। झारखंड का मुकाबला गोवा के साथ हुआ। गोवा ने मैच दस अंक से जीता। हिमाचल का मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ। हरियाणा की टीम एक तरफा मुकाबले में 21 अंकों से जीती।
लड़कियों में पंजाब का मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम के साथ हुआ। पंजाब की टीम 36 अंक से जीती। हरियाणा का मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ। चंडीगढ़ की टीम 29 अंक से जीती। उड़ीसा का मुकाबला हिमाचल के साथ हुआ।
विज्ञापन

उड़ीसा की टीम 19 अंक से जीती। बिहार का मुकाबला दिल्ली से हुआ। दोनों के अंक 17-17 रहने पर मुकाबला टाई हुआ। यूपी का मुकाबला हिमाचल के साथ हुआ। हिमाचल 27 अंकों से जीती। दिल्ली का मुकाबला लद्दाख से हुआ। दिल्ली की टीम 27 अंक से जीती। राजस्थान का मुकाबला गुजरात से हुआ। गुजरात की टीम 22 अंकों से जीती।
40 फूटा स्थित बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी के खेल मैदान में प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 21 राज्यों की 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कबड्डी का आयोजन करवाया जा रहा है।
इस मौके पर केएफआई टेक्निकल चेयरमैन महावीर, पूर्व प्रधान सूरजभान, सोमदत्त थुआ, प्रदीप पालवां, रमेश मखंड, राजा डूमरखा, राजेश पालवां, महावीर काकड़ोद, सचिव महाबीर मंगलपुर, कृष्ण डूमरखा, राजेश खरकभूरा, जयभगवान करसिंधु, सतीश शर्मा, विक्रम सिंह, सतीश खटकड़, शेरा कबड्डी कोच, महावीर शास्त्री, देशराज खरकभूरा मौजूद रहे।
उचाना में नेशनल स्तर की कबड्डी का होना गर्व की बात
मुख्य अतिथि सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां के प्रधान रणधीर श्योकंद ने कहा कि कबड्डी ग्रामीण अंचल का खेल माना जाता है। उचाना क्षेत्र में नेशनल स्तर की कबड्डी का होना गर्व की बात है। खेलों से युवाओं को आगे आने के अवसर मिलते हैं। प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज अभिभावक बेटों की तरह बेटियों को भी खेलों में हिस्स लेने के लिए प्रोत्साहित करने लगे है। खाप की ओर से फैसला लिया गया है कि खाप के गांवों का कोई भी खिलाड़ी अगर राष्ट्रीय, हरियाणा स्तर पर पदक जीत कर आता है तो उसको सम्मानित किया जाएगा। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें