फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पकड़ने लगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

विज्ञापन
लघु सचिवालय में तिरंगे झंडे का लगाया स्टॉल। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजिविका मिशन में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह ने लघु सचिवालय में वीटा बूथ के पास तिरंगा वितरण का स्टाल लगाया है। इस स्टॉल पर कोई भी व्यक्ति तिरंगा खरीद सकता है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आम नागरिक तिरंगे झंडे को इन स्टालों के माध्यम से 20 व 25 रुपये में खरीद सकते हैं और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को श्रद्वाजंलि प्रकट कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि देश की शान तिरंगा झंडे को अपने घरों/प्रतिष्ठानों पर लगाते समय सावधानी अवश्य बरतें। किसी भी सूरत में तिरंगे झंडे का अपमान नहीं होना चाहिए, अगर किसी कारणवश तिरंगा फट या कट/डेमेज हो जाता है तो तिरंगे का उचित सम्मान के साथ इसका निष्पादन करें।
स्वयं सहायता समूह द्वारा इसके अतिरिक्त छह जगहों पर लगाए जाएंगे स्टाल
डीसी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा डीआरडीए हॉल, नया बस अड्डा जींद, नरवाना बस अड्डा, पुराना बस अड्डा जुलाना, एसडीएम कार्यालय सफीदों, एक रुपया चौक जींद पर स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा झंडा लोगों को वितरित करने के लिए स्टाल लगाई जाएंगी। इन स्टालों के माध्यम से कोई भी आम नागरिक 20 व 25 रुपये में तिरंगा झंडा डंडी समेत खरीद सकता है और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोर्टल पर तिरंगे के साथ शेयर करें सेल्फी: डीसी
आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा डॉट काम वेबसाइट तैयार की गई है, इसके माध्यम से नागरिकों को तिरंगा झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने व अपना झंडा लगाने की लोकेशन पिन कर अभियान में शामिल होने वाले नागरिक को वैबसाईट पर जाकर ध्वज फहराएं पर क्लिक करना होगा, इसके बाद लॉगिन ऑप्शन में अपना नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। लॉगिन के लिए आप अपने गूगल एकाउंट का भी विकल्प चुन सकते हैं। नेक्स्ट बटन पर क्लिक करके आप वेबसाइट को अपनी लोकेशन एक्सेस देने के लिए सहमति प्रदान करेंगे। इसके उपरांत वेबसाइट हॉटस्पॉट लोकेशन में एक झंडा लगाकर साइट पर पिन करने की अनुमति देती है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी खेल परिसरों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। खिलाडिय़ों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा उठाकर पूरे खेल स्टेडियम में तिरंगा यात्रा निकाली।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संतोष धीमान ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान खिलाडिय़ों ने हर घर तिरंगा है हमारी शान, हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान, मेरे देश में सबको मिलती पहचान, मिलकर गाएं हम सब तिरंगे की तान, हर घर तिरंगा है हमारी शान... के नारे लगाए। देश भक्ति के इन नारों से पूरा खेल स्टेडियम गूंज उठा। खेल स्टेडियम के जिस भी हिस्से से यह तिरंगा यात्रा निकली वही आम नागरिकों ने भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगे झंडे को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें