फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैप्पी मोर बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान

Tue, 24 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी12: शपथ लेते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नवनियुक्त पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला जींद कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को गोल स्कूल में संपन्न करवाया गया। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य कार्यकारिणी के रामपाल शर्मा, मुकेश यादव व अनिल सैनी रहे। उन्होंने जिला सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

हैप्पी मोर को प्रधान, महावीर पोपडा को सचिव, परमात्मा प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मुकेश रानी दहिया, सत्यवीर शास्त्री को उपप्रधान, महताब सिंह को सहसचिव, रोहतास आसन को संगठन सचिव, शमशेर कौशिक को प्रेस सचिव, मामराज जांगडा को ऑडिटर तथा महेंद्र गौतम को कार्यालय सचिव चुना गया। पूर्व राज्य प्रधान सत्यपाल सिवाच ने संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा जगत के बढ़ते निजीकरण पर चिंता जताते हुए सजग रहने की अपील की। आज के युग में जन शिक्षा के ढांचे को बचाने के लिए सभी को जाति, धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर संजीव सिंगला, वेदपाल रिढाल, सत्येंद्र कुमार, साधु राम, रोहतास रंगा मौजूद थे।

23जेएनडी12: शपथ लेते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें