फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से जुलाना बस अड्डा पर मिलेंगे हैप्पी कार्ड

Sat, 03 Aug 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी27: बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड की छंटनी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नए बस स्टैंड पर रोडवेज के हैप्पी कार्ड शनिवार से मिलने शुरू हो जाएंगे। जानकारी देते हुए हैप्पी कार्ड इंजार्च जितेंद्र ने बताया कि रोडवेज विभाग जुलाना के बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड भेज दिए हैं। सुबह 9 बजे से हैप्पी कार्ड वितरण का काम शुरू किया जाएगा। जुलाना के बस स्टैंड पर केवल जुलाना, शादीपुर, पौली, किलाजफरगढ़, हथवाला, ब्राह्मणवास, देवरड़, कमाच खेड़ा, देशखेड़ा, मालवी, करेला, झमोला, गढ़वाली, बख्ता खेड़ा, खरेंटी, जैजैवंती, बुढ़ा खेड़ा लाठर, अकालगढ़, सिरसा खेड़ी लजवाना कलां, लजवाना खुर्द, गतौली, करसोला, राजगढ़ गांवों के लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जींद के चक्कर और लंबी कतारों से मिलेगी छुटकारा

जहां पहले जींद बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड दिए जाते थे अब जुलाना में ही लोगों को हैप्पी कार्ड मिलेंगे। जिससे लोगों के जींद जाने के चक्कर और लंबी कतारों से निजात मिलेगी। जुलाना के बस स्टैंड पर विभाग द्वारा हैप्पी कार्ड भेज दिए गए हैं और कर्मचारियों ने हैप्पी कार्ड पर मौजूद संपर्क नंबरों पर कॉल करना भी शुरू कर दिया है। ओटीपी की समस्या का भी कर्मचारी मौके पर ही समाधान करेंगे।

02जेएनडी27: बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड की छंटनी करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें