फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनुबंधित विद्युत कर्मियों ने मांगों को पूरा न किए जाने पर जताया रोष

Sat, 03 Aug 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी09: बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता। स्रोत संघ
विज्ञापन
जींद। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लोकेश भ्याण के नेतृत्व में हुई। बैठक का संचालन सचिव महेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

लोकश भ्याण ने कहा कि यदि कर्मचारियों के पक्ष में प्रदेश सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो करनाल जैसे प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार द्वारा जल्दी रेगुलराइज पॉलिसी बना कर बिजली विभाग के कच्चे कर्मियों को स्थायी नहीं करती तो भविष्य में इसका परिणाम बहुत ही भयानक होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश कार्यकारिणी की कॉल आती है उसमें जींद का प्रत्येक अनुबंधित कर्मचारी भाग लेगा। इस अवसर पर बिल्लू दहिया, सुभाष शर्मा, मोती मोर, राकेश मलिक, हरीश, महेंद्र शर्मा मौजूद थे।

02जेएनडी09: बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता। स्रोत संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें