फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैंडबॉल खिलाड़ी दिशा का वेस्टर्न रेलवे में चयन, अब एशियन गेम्स में पदक जीतना सपना

विज्ञापन
28जेएनडी28: दिशा मेडल दिखाते हुए। स्रोत ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। गांव रामराय की हैंडबॉल खिलाड़ी दिशा ने कठिन संघर्ष और लगातार मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिशा का चयन वेस्टर्न रेलवे के लिए हुआ है और वह जल्द ही मुंबई में अपनी सेवाएं ज्वाइन करेंगी। दिशा का सपना एशियन गेम्स में पदक जीतने का है। इसकी वह तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

दिशा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में आठवीं कक्षा से हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। खेल के प्रति उनकी रुचि उनकी बड़ी बहन से प्रेरित होकर बढ़ी। स्कूल में राजेंद्र सर और सोना मैम ने उन्हें खेल के लिए आगे बढ़ाया। परिवार ने भी हर कदम पर उनका सहयोग किया।
उन्होंने बताया कि गांव रामराय से जींद के अर्जुन स्टेडियम तक अभ्यास के लिए नियमित रूप से आना-जाना आसान नहीं था। खेल शुरू करने के दो साल बाद कोरोना महामारी आ गई जिसके कारण करीब दो वर्ष तक उनका अभ्यास प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इसी दौरान वर्ष 2021 में पिताजी की मौत हो गई थी। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे में आ गया। इसके बावजूद दिशा ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा अभ्यास शुरू किया। दिशा ने मार्च 2021 में अपनी पहली सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता खेली।
इसके बाद वर्ष 2022 में कोच सोमनाथ के सहयोग से अखिल भारतीय स्कूल खेलों में हिस्सा लिया। वर्ष 2023 में कोच चिराग ढांडा और अनुमीत सांगवान के मार्गदर्शन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लिया।
माता-पिता को दिया अपनी सफलता का श्रेय
दिशा ने2024 में गोपाल विद्या मंदिर से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2025 में पहली बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता खेली जिसमें टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब 2026 में उनका चयन वेस्टर्न रेलवे के लिए हो गया है। दिशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों और अपने कोचों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें