फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना के दो गांवों में हुई ओलावृष्टि, फसलों के खराब होने का डर

Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी31: धमतान साहिब के गिरे ओले। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। रविवार को शहर और आसपास के गांवों में मौसम ने अलग-अलग रूप दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया। जहां नरवाना शहर में दिनभर तेज धूप खिली रही और ठंडी हवा चलती रहीं वहीं धमतान साहिब और नरवाना के बीच बेलरखां क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

दोपहर के समय बेलरखा के आसपास के खेतों में कुछ देर के लिए ओलावृष्टि ने किसानों की धड़कनों को बढ़ा दिया। हालांकि ओलावृष्टि अधिक देर तक नहीं हुई और ओलों का आकार भी छोटा था। ओले गिरने के बाद इलाके के मौसम में ठंड बढ़ गई और आसमान में हल्के बादल भी नजर आने लगे।
किसान रामधन, जयकिशन, प्रकाश, नन्हा आदि ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है और यदि तेज ओलावृष्टि होती है तो इससे फसल को नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक ओले गिरने की स्थिति में गेहूं और सरसों की फसल के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इस ओलावृष्टि का नुकसान कितना होगा। इसका दो से तीन दिन बाद पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
15जेएनडी31: धमतान साहिब के गिरे ओले। स्रोत ग्रामीण।
15जेएनडी32: धमतान साहिब गांव में आसमान से गिरते दिखाई देते ओले। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें