उधार के रुपये न देने पड़े इसलिए दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी थी। बड़ौदा गांव के खेतों में 22 मई की रात को हत्या के बाद शव को लकड़ियां में रखकर आग लगाई गई थी। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि नवीन बड़ौदा बरौली खेड़ा के निर्मल आपस में दोस्त थे। निर्मल के नवीन को 50 हजार रुपये देने थे। इस पर बार-बार नवीन के उसे टोकने पर निर्मल ने उसे बुलाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या कर शव को बड़ौदा से खापड़ रोड पर खेत में लेजाक लकड़ियों में रख शव को जलाने के लिए आग लगा दी थी।