कोरोना पीड़ित के संपर्क की जांच करने पहुंची स्वस्थ विभाग की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
शहर के इंदिरा बाजार निवासी 51 वर्षीय महिला शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई । महिला 20 मई को अपने मायके दिल्ली से जींद आई थी। 2 जून को उसका व उसकी सास का कोरोना के लिए सैंपल लिया गया था । इसमें आज सास की रिपोर्ट निगेटिव तथा बहू की पॉजिटिव आई है। सास की आज ही बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है।