फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ज्ञानी नंबरदार बड़ौदा बने जजपा के वरिष्ठ उपप्रधान

विज्ञापन
21जेएनडी34-बैठक को संबोधित करते हुए हलकाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
उचाना। रजबहा रोड स्थित जजपा कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां ने की। इस दौरान हलका अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को जींद में होने वाली जिलास्तरीय मीटिंग को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राष्ट्रीयध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उचाना हलके से अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि ज्ञानी नंबरदार बड़ौदा को वरिष्ठ उपप्रधान, सत्यवान उचाना खुर्द, जगदीश काहोला, वीरेंद्र अलीपुरा, सत्यवान कसूहन, हरिकेश काब्रच्छा को उपप्रधान, वेदपाल राणा बिघाना को प्रधान महासचिव नियुक्त किया।
वहीं जयबीर चहल बड़ौदा, प्रताप गोयत मखंड, मनोज खटकड़, बलदेव मंगलपुर, सुशील खांडा, राजेश झील को सचिव, राजू खटकड़, शमशेर सुदकैन खुर्द, रामप्रकाश घोघड़ियां, संदीप श्योकंद सुदकैन कलां, बलिंद्र पेगां, चंद्र को सचिव, आशीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कृष्ण बच्ची श्योकंद उचाना खुर्द को प्रचार सचिव, प्रहलाद कुचराना कलां को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

जोरा सिंह डूमरखां ने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जो-जो कार्य डिप्टी सीएम रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने हर वर्ग के लिए करवाए थे उनके बारे में लोगों को बताए। हिसार का एयरपोर्ट, जींद में हाईवे एवं मेडिकल कॉलेज सहित अनेकों ऐसे काम है, जिससे रोजगार के अवसर जींद, हिसार में बढ़ेंगे। इस मौके पर प्रदीप सफाखेड़ी, कपिल खरकभूरा, धोला खटकड़, कश्मीरा घोघड़ियां, जगरूप तारखा, बलराज श्योकंद, मनोज खटकड़, सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें