फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में बनेगा गुरु सुदर्शन द्वार

Fri, 09 Jan 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी23: नगर पालिका कार्यालय उचाना।
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की मीटिंग हुई। अध्यक्षता चेयरमैन विकास काला ने की। पार्षदों ने वार्ड की समस्याओं को रखा। समस्याओं के प्रमुख रूप से गली निर्माण रहा। सर्वसम्मति से प्रस्तावों को पारित किया गया।
विज्ञापन

शहर में गुरु सुदर्शन द्वार बनाने के साथ बाबा दूधाधारी चौक, विश्वकर्मा चौक, उचाना कलां में खिलाड़ियों के मैदान में खेल संबंधित सुविधाएं मुहैय्या करवाना, नपा एरिया में अलग-अलग जगहों पर पक्षियों के लिए राम श्याम महावीर जैन पक्षी बसेरे, नगर पालिका परिसर में 50 फीट का तिरंगा लगाने के साथ लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पेंट करवाने सहित छत्त लगाने, विभिन्न वार्डों की करीब 20 गलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव हाऊस की मीटिंग में सर्वसम्मति से पारित किए गए।






विकास काला ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य सभी वार्डों में करवाया जा रहा है। उचाना को मॉर्डन शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। शहर में गुरू सुदर्शन द्वार की प्रस्ताव सहित विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए है। उचाना में बीते दिनों अरूण चंद्र महाराज का आगमन हुआ था। उत्तर भारत के प्रमुख जैन संतों में से वो है। उन्हीं की प्रेरणा से ही पक्षियों के लिए राम श्याम महावीर जैन पक्षी बसेरे बनाए जाएंगे। जिन वार्डों में गलियों के निर्माण को लेकर मांग रखी गई उन वार्डों में गलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर सचिव अशोक कुमार डांगी के अलावा पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें