20जेएनडी20-हैबतपुर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। हैबतपुर गांव में पहली अंडर-21 खो-खो खेल महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब व दिल्ली से 24 टीम प्रतिभागी रही। आयोजक कमेटी के योगेश ने बताया कि हैबतपुर गांव के सरपंच ऋषिपाल सिहाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में पहले दिन बहुत ही जबरदस्त मुकाबले हुए। इसमें गुराणा हिसार ने गोरखपुर को, ब्यावर राजस्थान ने हरसोला कैथल को हराया। पटियाला ने गुरुकुल रोहतक को हराया। अलीगढ़ ने जेके क्लब जींद को हराया। प्रयागराज ने गुरुकुल दादरी बी टीम को हरा कर अपने पूल में आगे पहुंचे। इस अवसर पर राममेहर सिहाग, प्रदीप सैनी, अमन, सूरत सिंह, बलवंत सैनी, नरेंद्र चौहान, अनिल सैनी, सतीश, सचिन सिहाग व नवीन भी मौजूद रहे। संवाद