20जेएनडी01-पौधरोपण करते हुए नायब तहसीलदार बलराम जाखड़। स्रोत प्रशासन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश में पौधरोपण, रक्तदान शिविर, बीमार व्यक्तियों को फ ल वितरण सहित विभिन्न जन कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार बलराज जाखड़ ने बुलबुल पर्यटन केंद्र में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ बनाना है। पेड़ पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर नितिन कटारिया, बलजीत सिंह, सुरेंद्र, भीमा राम, सितार खान, सुमित कुमार व बीरभान भी मौजूद रहे। संवाद