जींद। घिमाना गांव के पास शनिवार रात ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराने के कारण बाइक सवार अतिथि अध्यापक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पोंकरीखेड़ी निवासी शिवकुमार गुरुग्राम में अतिथि अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह किसी कार्य से शहर में आए हुए थे। शनिवार रात को वह बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वह गांव घिमाना के निकट पहुंचे तो उनके आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई सतीश की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।