फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जीआरपी ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
फोटो 08जेएनडी02-जीआरपी चौकी उचाना में पौधरोपण करते हुए प्रभारी नरेश कुमार। स्रोत पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जीआरपी चौकी उचाना परिसर में बुधवार को पौधरोपण किया। चौकी प्रभारी नरेश के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार बदल रहे मौसम के बीच पौधरोपण समय की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। केवल पौधे लगाने से ही उद्देश्य पूरा नहीं होगा, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, गांव, स्कूल, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएं। इससे पर्यावरण संतुलित रहेगा, प्रदूषण कम होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें