फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूष छोड़ कर चले जाते हैं बस उनकी यादें रह जाती हैं : अरुण चंद्र महाराज

विज्ञापन
31जेएनडी20 : प्रवचन सुनने पहुंचे स्थानक में श्रद्धालु। स्रोत स्थानक।
विज्ञापन
जींद। 22 पंथ जैन स्थानक उचाना मंडी में गुरू मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज विराजमान है। कड़ाके की सर्दी के मौसम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर प्रवचन में उमड़ रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को बेहतर सेवाएं देने पर श्रीएसएस जैन सभा की ओर से सम्मानित किया। अचल मुनि को याद करते हुए अरुण चंद्र महाराज ने भजन के माध्यम से कहा कि चिट्टी ना कोई संदेश जहां तुम चले गए इस दिल को लगा कर ठेस जहां तुम चले गए।
31 दिसंबर 2019 को हिसार में सुबह करीब साढ़े सात बजे का समय था मैं कोई क्रिया करने के लिए खड़ा हुआ कि अचानक पूरे शरीर में कंपन आ गई जब मेरे को पता लगा कि अचल मुनि का देवलोक हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने एक साथ दीक्षा ली, एक साथ वाना पहना, एक साथ नियम किया, एक साथ मुंह पर पट्टी लगाया था। उचाना का तो अचल मुनि से एक चातुर्मास का लगाव रहा लेकिन लगाव तो वर्षों-वर्षों का था।
उत्तर भारत के सभी जैन संत कहते थे ये दो अरुणचल हो गए। हमेशा उनकी याद रखना, उनको अपना बना कर रखना, उनके उपकारों को कभी मत भूलना। महापुरूष छोड़ कर चले जाते है बस उनकी यादें रह जाती है।
उन्होंने कहा कि हमें ये देखना है कि किस समय में क्या कर रहा हूूं। इसका मतलब हम खाना खा रहे है तो हमें खाना ही खाना चाहिए, इधर-उधर की बातें नहीं सोचनी चाहिए। गुरू से ज्ञान का सुरमा डलवा लो अगर अपना जीवन सार्थक बनाना है तो।
अगर हम किसी व्यक्ति का सोच का आंकलन करें तो उस आंकलन से ये पता लगेगा 40 प्रतिशत तो वो अतीत के बारे में सोचना, 40 प्रतिशत भविष्य के बारे में सोचता है केवल 20 प्रतिशत ही वर्तमान के बारे में सोचता है।
अरुण चंद्र महाराज ने कहा कि जो भी कार्य करो प्रेम से करो। हमें कार्य को छोटा हो या बड़ा हो वो प्रेम से करना चाहिए। धैर्य जीवन में रखना चाहिए। किसी की तरक्की से जलन न करों क्योंकि जलन करने से आदमी खुद परेशान होने लगता है। अभिषेक मुनि ने कहा कि हमें हमेशा शांत रहना चाहिए।
दुश्मन को देख कर भी गुस्सा न आए वो सच्चे धर्म की निशानी है। दुश्मन को देख कर हमेशा मन में सकारात्मक बातें आनी चाहिए। अगर हमसे गलती हो जाए तो उस गलती को मान लेना चाहिए क्योंकि उससे हमारे कर्म नहीं बनते।

31जेएनडी20 : प्रवचन सुनने पहुंचे स्थानक में श्रद्धालु। स्रोत स्थानक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें