फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैप-4 लागू, निर्देशों का पालन करें अधिकारी : डीसी

Thu, 09 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी06: अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद
विज्ञापन
जींद। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किये गए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा वायु गुणवत्ता के दृष्टिगत ग्रैप स्टेज चार लागू किया गया है। अधिकारी इसे गंभीरता से पालन करें और रिपोर्ट प्रतिदिन भेजें। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हिदायतों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि त्योहार में जाम की स्थिति न रहे। उन्होंने यातायात पुलिस को भी ऑटो चालकों को नियंत्रित करने के निर्देश दिये। संबंधित विभागों द्वारा चिह्नित सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करवाया जाए। शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति करवाने के निर्देश दिए। जनरेट बंद रहें और उसके धुंए से प्रदूषण में कमी आए। उन्होंने वायु गुणवत्ता इंडेक्स के दृष्टिगत बच्चों, वृद्धों तथा सांस के रोग से पीड़ित, दिल के मरीजों तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति खुले में आयोजित गतिविधियों से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें